
मुरुदेश्वर कैसे जाएं? । Murudeshwar kaise jaye
दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपको बताने वाला हूं कि मुरुदेश्वर कहां स्थित है यह क्यों प्रसिद्ध है और यहां किस माध्यम से जाया जा सकता है, नजदीकी हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कौन-कौन से हैं यह सब इस लेख में, में आपको बताऊंगा एक-एक करके। तो चलिए ध्यान से इस लेख को पढ़िए।
मुरुदेश्वर कहां स्थित है? । Where is Murudeshwar located?
मुरुदेश्वर अरब सागर के तट पर स्थित है और मैंगलुरु से 165 किलोमीटर दूर अरब सागर के किनारे बहुत ही सुन्दर एवं शांत स्थान पर बना हुआ है। मुरुदेश्वर सागरतट, कर्णाटक के सब से सुन्दर तटों में से एक है। मुरुदेश्वर तटीय कर्नाटक में उत्तरी केनरा जिले के भटकला तालुक में एक मंदिरों का शहर है।
मुरुदेश्वर क्यों प्रसिद्ध है? । Why is Murudeshwar famous?
मुरुदेश्वर शहर दुनिया में भगवान शिव की दूसरी सबसे ऊंची मूर्ति के लिए सबसे प्रसिद्ध है। शानदार अरब सागर और हरे-भरे पश्चिमी घाट की पृष्ठभूमि इस अनुभव को और भी शानदार और भव्य बनाती है। यह 249 फीट ऊंचा है। इसे एक स्थानीय व्यवसायी ने बनवाया था। गेट के दोनों ओर जीवित हाथियों जितने ऊँचे हाथियों की मूर्तियाँ देखी जा सकती हैं। मुरुदेश्वर मंदिर के बाहर बनी भगवान शिव की मूर्ति दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची शिव मूर्ति है और इसकी ऊंचाई 123 फीट है।

मुरुदेश्वर कैसे जाएं । How To Reach Murudeshwar
मुरुदेश्वर आप बाई फ्लाइट बाय ट्रेन टैक्सी बस कार किसी भी माध्यम से जा सकते हैं चलिए आगे आपको बताते हैं कि वह माध्यम कौन-कौन से रहेंगे और इन जगहों का नाम क्या है?
इन्हें भी पढ़ें:- जम्मू कश्मीर कैसे जायें?
फ्लाइट से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे । How To Reach Murudeshwar By Flight In Hindi
अगर आप मुरुदेश्वर बाय फ्लाइट यात्रा करना चाहते हैं तो यहां का नजदीकी एयरपोर्ट मेंगलुरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट है जहां कि देश के सभी शहरों से आप फ्लाइट से आ सकते हैं या जा सकते हैं। एयरपोर्ट से मुरुदेश्वर की दूरी 154.4 किलोमीटर है। आप एयरपोर्ट पहुंचकर टैक्सी या बस से मुरुदेश्वर आसानी से पहुंच सकते हैं।
ट्रेन से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे । How To Reach Murudeshwar By Train In Hindi
मुरुदेश्वर का निकटतम स्टेशन मुरुदेश्वर रेलवे स्टेशन है। मुरुदेश्वर रेलवे स्टेशन से मुरुदेश्वर की दूरी लगभग 02 किलोमीटर है। आप रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद लोकल टैक्सी या ऑटो से मुरुदेश्वर पहुंच सकते हैं।
बस से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे । How To Reach Murudeshwar By Bus In Hindi
अगर आप बाय बस मुरुदेश्वर जाना चाहते हैं तो आप बाय बस भी बड़ी आसानी से मुरुदेश्वर पहुंच सकते हैं। बाय ट्रेन कर्नाटका पहुंचने के बाद आप वहां के नजदीकी शहरों से मुरुदेश्वर के लिए बस पकड़ सकते हैं या आप चाहे तो पहले से ही ऑनलाइन बस टिकट बुक भी कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- चित्रकूट कहां पर है? | चित्रकूट किस नाम से प्रसिद्ध है?
बाइक और कार से मुरुदेश्वर कैसे पहुंचे । How To Reach Murudeshwar By Bike And Car In Hindi
आप अपनी बाइक और कार से आसानी से मुरुदेश्वर आ सकते हैं बशर्ते बाइक में आपके लिए थोड़ा दूर हो सकता है और बाइक का सफर चौपहिया वाहन के मुकाबले थोड़ा मुश्किल रहता है क्योंकि ठंड के मौसम में बाइक में सफर करना ज्यादा सफल नहीं रहता है और ज्यादा गर्मी में भी धूल मिट्टी और बारिश के चलते भी यात्रा विफल हो सकती है, इसलिए अगर आप बाइक या कार से आने की सोच रहे हैं तो आप या तो गाड़ी बुक करके आइए या तो अपने दोस्त या रिश्तेदार की कार से शेयरिंग में यहां आ जाइए।
मुरूदेश्वर कौन से राज्य में स्थित है?
मुरुदेश्वर भारत के कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ ज़िले की भटकल तालुका में स्थित एक नगर है। यह भटकल नगर से लगभग 13 किमी दूर अरब सागर तट पर स्थित है। यह एक हिन्दू तीर्थस्थल है और यहाँ विश्व का दूसरी सबसे बड़ी भगवान शिव की मूर्ति है।
विश्व में भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति कहां स्थित है।
विश्व में भगवान शिव की दूसरी सबसे बड़ी मूर्ति भारत के कर्नाटक राज्य के मुरुदेश्वर में स्थित है।
इन्हें भी पढ़ें:- हरिद्वार से केदारनाथ मार्ग की दूरी?
Recommended-
-
आगरा कैसे पहुंचे | ट्रेन | बस | फ्लाइट और कार से
-
हरिद्वार से केदारनाथ मार्ग की दूरी?
-
जगन्नाथपुरी कैसे पहुंचे? | जगन्नाथपुरी जाने का बेस्ट समय
-
काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग
-
औली कहाँ स्थित है? औली उत्तराखंड कैसे पहुंचे? सम्पूर्ण जानकारी
-
धनौल्टी कहा है? धनौल्टी का तापमान और ऊंचाई?
-
श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग कैसे पहुचें?
-
टिहरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल | टिहरी गढ़वाल उत्तराखण्ड