
महाकालेश्वर मंदिर कैसे जाएं? | कहाँ स्थित है? | क्यों प्रसिद्ध है?
दोस्तों आज के इस लेख में मैं आपको बताने वाला हूं कि आदियोगी कहां स्थित है यह क्यों प्रसिद्ध है और यहां किस माध्यम से जाया जा सकता है, नजदीकी हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कौन-कौन से हैं यह सब इस लेख में, में आपको बताऊंगा एक-एक करके। तो चलिए ध्यान से इस लेख को पढ़िए।
महाकालेश्वर मंदिर कहाँ स्थित है? । Where is the Mahakaleshwar temple located
नमस्कार दोस्तों इस लेख में हम आपको बताएंगे भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की। जो मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन जिले में स्थित है। जिसे प्राचीन समय में अवंतिका नगर के नाम से भी जाना जाता था। इस स्थान पर महाकालेश्वर मंदिर शिप्रा नदी के किनारे स्थित है। यहां बसते हैं हम सभी के बाबा महाकाल इस प्रसिद्ध स्थान को महाकाल की नगरी के नाम से भी जाना जाता है।
महाकालेश्वर मंदिर क्यों प्रसिद्ध है? । Why is Mahakaleshwar Temple famous
महाकालेश्वर मंदिर की महिमा का विभिन्न पुराणों में विशद वर्णन किया गया है। कालिदास से शुरू करते हुए, कई संस्कृत कवियों ने इस मंदिर को भावनात्मक रूप से समृद्ध किया है। उज्जैन भारतीय समय की गणना के लिए केंद्रीय बिंदु हुआ करता था और महाकाल को उज्जैन का विशिष्ट पीठासीन देवता माना जाता था।
महाकालेश्वर मंदिर कैसे जाएं? | Mahakaleshwar Mandir Kaise Jaye
उज्जैन शहर में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग बस से जाने के लिए, मध्य प्रदेश के सभी छोटे-बड़े शहरों से बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ये बसें मध्य प्रदेश रोडवेज की है। अगर आप चाहें तो प्राइवेट बस से भी आसानी से उज्जैन तक पहुंच सकते हैं। और महाकालेश्वर मंदिर का दर्शन कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- त्र्यंबकेश्वर कैसे जाएं? । Trimbakeshwar kaise jaye
हवाई मार्ग से महाकालेश्वर मंदिर कैसे जाए? | How to reach Mahakaleshwar temple by air in hindi
अगर आप हवाई मार्ग से जाना चाहते हैं तो सबसे नजदीकी एयरपोर्ट “महारानी अहिल्या होलकर हवाई अड्डा” इंदौर एयरपोर्ट है इस एयरपोर्ट की टिकट आपको अपने राज्य के मुख्य एयरपोर्ट से आसानी से मिल जाएंगे। यहां से बाबा महाकाल मंदिर की दूरी लगभग 56 किलोमीटर है। यहाँ से आप बस, टैक्सी या केब लेकर आसानी से मंदिर तक पहुंच सकते हैं। इसमें आपको 1 घंटे से 1.5 घंटे का समय लग सकता है।
रेल मार्ग से महाकालेश्वर मंदिर कैसे जाए? | How to Reach Mahakaleshwar Temple by Train in Hindi
अगर आप रेल मार्ग से जाना चाहते हैं तो उजैन देश के सभी छोटे बड़े स्टेशनों से कनेक्टेड है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है यहां से आप ऑटो रिक्शा में ₹15 से ₹20 किराया देकर मंदिर के प्रांगण पर आराम से पहुंच जाएंगे। यहां आपको 24 घंटे यातायात के साधन उज्जैन स्टेशन के आसपास देखने को मिलेंगे।
सड़क मार्ग से महाकालेश्वर मंदिर कैसे जाए? | How to Reach Mahakaleshwar Temple by Road in Hindi
उज्जैन जाने के लिए अगर आप सड़क मार्ग से जाना चाहते हैं तो यहां पर आपको सड़क बहुत ही अच्छी देखने को मिलेगी जिसमें आप 4-व्हीलर या टू-व्हीलर से जा सकते हैं। पर्सनल वाहन से आने वाले को सभी वाहनों को पार्किंग की सुविधा भी मिल जाएंगी।
इन्हें भी पढ़ें:- बागेश्वर धाम कैसे जाएं? | Bageshwar dham kaise jaye?
यदि आप बाय रोड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सुविधा से आते हैं तो आप MPSRTC की सार्वजनिक बस का लाभ उठा सकते हैं। यह बसे एमपी के सभी जिलों से उज्जैन के लिए सेवा प्रदान करती है।जब आप मंदिर पहुंच जाएंगे तो यहां पर आपको चारों और महाकाल के भक्तगण दिखाई देंगे जोकि अपने जयकारों व भक्ति में लीन रहते हैं। यह माहौल, देखकर आपके शरीर के अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी।
बाइक और कार से महाकालेश्वर मंदिर कैसे पहुंचे । How To Reach Mahakaleshwar By Bike And Car In Hindi
आप अपनी बाइक और कार से आसानी से महाकालेश्वर आ सकते हैं बशर्ते बाइक में आपके लिए थोड़ा दूर हो सकता है और बाइक का सफर चौपहिया वाहन के मुकाबले थोड़ा मुश्किल रहता है क्योंकि ठंड के मौसम में बाइक में सफर करना ज्यादा सफल नहीं रहता है और ज्यादा गर्मी में भी धूल मिट्टी और बारिश के चलते भी यात्रा विफल हो सकती है, इसलिए अगर आप बाइक या कार से आने की सोच रहे हैं तो आप या तो गाड़ी बुक करके आइए या तो अपने दोस्त या रिश्तेदार की कार से शेयरिंग में यहां आ जाइए।
महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में क्या फेमस है?
भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग यहाँ स्थित है।
इन्हें भी पढ़ें:- दिल्ली से बैद्यनाथ धाम कैसे पहुँचें - ट्रेन, हवाई, सड़क मार्ग से
महाकालेश्वर मंदिर जाने का सबसे अच्छा समय?
उज्जैन में गर्मी बहुत तेज होती है। यहां गर्मियों में भारी गर्मी पड़ती है और सर्दियों में तेज़ सर्दी पड़ती है। इसलिए उज्जैन की यात्रा का सबसे अच्छा समय मार्च से अप्रैल और अक्टूबर से नवंबर के महीनों में होता है, इस समय मौसम अनुकूल होता है।
Recommended-
-
बागेश्वर धाम कैसे जाएं? | Bageshwar dham kaise jaye?
-
उत्तराखंड में शीर्ष 10 प्रसिद्ध मंदिर
-
केदारनाथ में घूमने के लिए सबसे अच्छी स्थान कौन सी हैं?
-
हरिद्वार से यमुनोत्री कैसे पहुंचे | रूट मैप | दूरी
-
अमृतसर कैसे जाएं? । how to reach amritsar
-
2023 बागेश्वर धाम की कथाएँ की तिथि ओर स्थान
-
पहले चरण में चारधाम यात्रा के लिए 50 रोडवेज बसें आवंटित
-
राजगीर कैसे जाए? । Rajgir kaise jaye