• Home
  • /
  • internet
  • /
  • इंटरनेट के नुकसान
No ratings yet.

इंटरनेट के नुकसान

इंटरनेट के नुकसान – तो आइए जानते हैं। आज के समय में बिना इंटरनेट के दुनिया की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह नेटवर्क का बहुत बड़ा जाल है जो, आपस में कनेक्ट होने के लिए Protocols का इस्तेमाल करते हैं। जो सभी प्रकार की जानकारी व संचार का बहुत बड़ा साधन है।कोई भी अविष्कार मनुष्य के जीवन में जितने फायदे लाता है। उसी के साथ उसके नुकसान भी देखने को मिलते हैं।

internet-ke-nuksan
internet-ke-nuksan

इसी प्रकार Internet भी आज मानव जीवन का एक मुख्य सहायक है। Internet के जितने उपयोग और फायदे हैं उसी के साथ ही Internet के बहुत से नुकसान भी आपको देखने को मिलते हैं। आज के बदलते दौर में पूरी दुनिया Internet पर निर्भर है, और आज के समय में यह मानव जीवन का अभिन्न अंग भी बन गया है।

इंसान के सभी कार्य आज इसी पर निर्भर हैं। चाहे वह कोई व्यापारिक क्षेत्र हो या कोई चिकित्सा का क्षेत्र हो या कोई शैक्षणिक संस्थान हो या कोई भी अन्य हो। आज के समय में बिना Internet के मानव जीवन की कल्पना ना के बराबर ही है।

इंटरनेट के नुकसान

  • Internet का एक बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि, इससे ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि होती है।
  • विश्व में प्रतिदिन 3.5 Billion बार Google पर Search किया जाता है। Philippines और Brazil के लोग दिन के लगभग 10 घंटे Internet का इस्तेमाल करते हैं|
  • इसका अधिक इस्तेमाल Global Warming के स्तर में वृद्धि करता है। क्योंकि Google पर लगभग 2 बार Search करने पर 15 Grams Carbon Dioxide (CO2) का उत्सर्जन होता है, जो Global Warming का एक बहुत बड़ा प्रमुख कारण है |

कार्बन डाइऑक्साइड ( CO2 )-

  • इसका एक बड़ा नुकसान यह है कि, इसके इस्तेमाल से Carbon Dioxide के स्तर में वृद्धि होती है।
  • Internet से Carbon Dioxide के स्तर में वृद्धि होती है, क्योंकि एक Research में पाया गया है कि, Google पर दो बार सर्च करने से लगभग 15 ग्राम CO2 उत्पन्न होती है, अब अंदाजा लगाया जा सकता है प्रतिदिन 3.5 अरब बार गूगल पर सर्च किया जाता है, अंदाजा लगाया जा सकता है कि इतनी अधिक मात्रा में गूगल का इस्तेमाल किया जाने पर कितनी CO2 का उत्सर्जन होता होगा |

विद्युत ऊर्जा(Electrical Energy)-

  • इसका एक बड़ा नुकसान यह है कि इसके इस्तेमाल से बहुत अधिक मात्र में विद्युत ऊर्जा की बर्बाद होती है।
  • Internet के इस्तेमाल से अधिक मात्रा में विद्युत ऊर्जा बर्बाद होती है। इसका इस बात से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि, एक Google Search से इतनी बिजली बर्बाद होती है कि, उससे 13 Watt का बल्ब 1 घंटे तक जलाया जा सकता है, और विश्व में प्रतिदिन 3.5 Billion बार Google पर Search किया जाता है |

मानसिक तनाव (Mental Stress) –

  • ज्यादा Internet का इस्तेमाल Mental Stress का कारण है।
  • Internet के अधिक इस्तेमाल से मानव जीवन के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
  • Internet के ज्यादा इस्तेमाल से मानसिक तनाव व स्वास्थ्य से संबंधित समस्यायें उत्पन्न हो जाती हैं।
  • यह मानसिक असंतुलन व चिड़-चिड़ापन का भी मुख्य कारण कारण है |

आवश्यकता से अधिक इस्तेमाल से समय व पैसे की बर्बादी –

  • Internet के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से समय व रुपयों की बर्बादी होती है।
  • Internet के ज्यादा इस्तेमाल से समय जैसी कीमती चीज की बर्बादी होती है।
  • आवश्यकता से अधिक Internet का इस्तेमाल करने से पैसे की बर्बादी भी होती है, क्योंकि यह फ्री तो होता है नहीं। यही कारण है कि हमें Internet का इस्तेमाल सावधानीपूर्वक व आवश्यकता होने पर ही करना चाहिए।

साइबर क्राइम (Cyber Crime) –

UP POLICE prepares to fight cybercrime new Cyber police station open in 18  districts | साइबर अपराध से लड़ने के लिए UP POLICE की तैयारी, 18 जिलों में  खुले नए साइबर क्राइम थाने
साइबर क्राइम
  • Internet का एक बड़ा दुष्प्रभाव यह है कि, इससे Cyber Crime जैसी समस्या उत्पन्न होती है।
  • Internet से Cyber Crime जैसी गंभीर समस्यायें जन्म लेती हैं।
  • सावधानीपूर्वक इस्तेमाल ना करने व बिना जानकारी के इस्तेमाल करने से Cyber Crime जैसी समस्या के शिकार हो जाते हैं, इसमें Hacking, virus, निजी जानकारी की चोरी व धोखाधड़ी आदि कार्य सम्मिलित हैं।

अतः इंटरनेट मानव जीवन का अभिन्न अंग है इसके जितने फायदे हैं, इतने नुकसान भी हैं। इसके दुष्प्रभाव इतने घातक हैं कि उन्हें नजर अंदाज नहीं किया जा सकता, ग्लोबल वार्मिंग व विद्युत ऊर्जा की बर्बादी चिंता के विषय है।

4 thoughts on “इंटरनेट के नुकसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *