e Shram card | Apply for job card
ई श्रम कार्ड से बनाएं job card – दोस्तों, ई श्रम कार्ड को अभी बहुत सारी सरकारी योजनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है। अगर अभी तक भी आपने आपना ई श्रम कार्ड नहीं बनाया है तो जल्दी ही बना दें। क्योंकि आने वाले समय में आपको इस श्रम कार्ड से बहुत सारी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
अगर आप भी एक श्रम कार्ड धारक हैं तो आपके लिए एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है। खुशखबरी यह है कि अब आप अपने श्रम कार्ड के माध्यम से अपना जॉब कार्ड बना सकते हैं घर बैठे ही अपने कंप्यूटर की मदद से। आज के इस लेख में हम जानेंगे की यह सब कैसे संभव है।

जॉब कार्ड (job Card) होता क्या है?
दोस्तों, सबसे पहले तो आप को यह बताएंगे कि यह जॉब कार्ड होता क्या है और इसके लिए आपको किन-किन आवश्यक दस्तावेजों की जरुरत होगी।
जॉब कार्ड 17 अंको की एक संख्या होती है जो प्रत्येक जॉब कार्ड धारकों दी जाती है। वह हमेशा ही एक ही रहती है ऐसा नहीं होता है कि इस साल कोई दूसरी संख्या तो दूसरे साल कोई दूसरी जॉब कार्ड संख्या मिलेगी। यह हमेशा एक जैसे ही रहती है जॉब कार्ड में आपको एक वित्तीय वर्ष में मनरेगा में 100 दिन का रोजगार मिलता है जिसमें आपको प्रतिदिन ₹204 के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। पहले यह कम हुआ करती थी लेकिन अब यह ₹204 हो गई है।
इन्हें भी पढ़ें:- Sarkari yojnaye
मनरेगा का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को रोजगार मुहैया कराना है और मनरेगा के तहत बहुत बड़े तौर पर विशेष रूप से गांव गलियारों में मुख्य रूप से कार्य किया जाता है और छोटे से छोटे स्तर को रोजगार से जोड़ने के दृश्य से यह एक बहुत ही कामगार योजना साबित हुई है।

आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- सबसे पहले वह भारत का नागरिक होना चाहिए।
- 18 साल से ऊपर आयु होनी चाहिए।
- आधार कार्ड।
- ई-श्रम कार्ड।
- 1 पासपोर्ट साइज़ फोटो।
जॉब कार्ड के लाभ –
- अगर आपके पास जॉब कार्ड है तो आपको सरकार की तरफ से 1 वित्तीय वर्ष में (1 अप्रैल से 31 मार्च) मनरेगा में 100 दिन का रोजगार दिया जाता है।
- मनरेगा के तहत आपको 204 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जाती है।
- साथ ही अगर आपके पास जॉब कार्ड है तो आप श्रम विभाग से भी अन्य कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
ऐसे चेक करें ई-श्रम कार्ड से जुड़ी योजनाओं के बारे में –
- Step 1 : सबसे पहले आपको ई श्रम कार्ड की ऑफिसियल वेबसाईट में चले जाना है जिसका लिंक में आपको नीचे दे दूंगा। साइट में जाने के बाद सबसे पहले आपके सामनें कुछ इस प्रकार का पेज व्यू खुल जाएगा। (जैसे की आप नीचे दी गई इमेज में देख पारे होंगे)।

- Step 2 : फिर जैसे ही आप उपर दी गई इमेज में देख पारे होंगें की तीसरे नंबर पे जहांपे “Schemes” ऑप्शन है आप जैसे ही उसपे माउस को ले जाएंगे तो वहाँपे आपको 2nd नंबर पर “Employment Schemes” लिखा हुआ होगा उसपे क्लिक करना है।
- Step 3 : अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का पेज खुलेगा जिसमें आपको बहुत सारी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया या दिखाया गया होगा। उनका लाभ आप श्रम कार्ड से ले सकते हैं। इन्ही योजनाओं में अब मनरेगा को भी जोड़ा गया है। जहासे आपको 1 साल में 100 दिन का रोजगार मिलता है। जिसके लिए सबसे पहले जॉब कार्ड के आवस्यकता होती है।

कैसे चेक करें जॉब कार्ड ?
सबसे पहले आपको मनरेगा की वेबसाईट में जाना है। जिसका लिंक मैंने आपको नीचे दिया हुआ है। फिर जैसे की नीचे वाली इमेज को आप देख पारे होंगे ,मनरेगा के लिंक पे क्लिक करके जैसे ही आप मनरेगा की साइट में पहुच जाएंगे तो आपको सबसे पहले इस प्रकार का व्यू दिखेगा। फिर आपको states पर क्लिक कर देना है।
फिर जैसे ही दूसरा टैब खुलेगा आपको वहाँपे अपने states को सिलेक्ट कर देना है। फिर अगले टैब में आपको अपना District सिलेक्ट कर देना है। फिर अगले टैब में आपको अपना block सिलेक्ट कर देना है।
इन्हें भी पढ़ें:- Janam Praman Patra online apply

फिर आपके ब्लॉक में जीतने भी गाँव होंगे उनकी लिस्ट आ जाएगी। आपको अपना गाँव सिलेक्ट कर देना है। अब आपके गाँव में जीतने भी जॉब कार्ड होंगे वो वहाँ पे आपको दिख जाएंगे। जैसे की नीचे इमेज में आप देख पारे होंगे।

श्रम कार्ड से किन-किन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है?
अगर आपके पास भी श्रम कार्ड है तो आप बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं जो निम्न प्रकार हैं जैसे –
- दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (DDU-GKY)
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
- प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (PMEGP)
- दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना (DAY)
- पीएम स्वनिधि (PM SVANIDHI)
- गरीब कल्याण रोजगार योजना
- मनरेगा (MGNREGA)
इन योजनाओं का लाभ आप ई- श्रम कार्ड के जरिए ले सकते हैं। इसके लिए क्या-क्या चीजें चाहिए होंगी, में आपको नीचे बता रहा हूं कि किस योजना के लिए आपको क्या चीज चाहिए होगा।
इन्हें भी पढ़ें:- E-Dukaan | ONDC
1.दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (DDU-GKY)-
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- भारत का नागरिक होना चाहिए ।
- 15 से 35 वर्ष के बीच आयु होनी चाहिए ।
- महिलाओं और कमजोर समूह विकलांग व्यक्तियों के लिए आयु सीमा में 45 वर्ष तक की छूट।
फायदे –
- इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रदान करना है।
- जो भी गरीब मजदूर हैं जो नियमित मासिक मजदूरी करते हैं उन्हें इससे ऊपर की नौकरी प्रदान करते हैं।
2. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY)
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- दसवीं पास छात्र या जो बारहवीं कक्षा को छोड़ने वाले छात्र हैं वह कौशल सेट को विकसित करने के लिए PMKVY में नामांकन कर सकते हैं।
- इसमें आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के बीच है।
फायदे –
- उपलब्ध कौशल के रास्ते पर अन्य विकल्प बनाने के लिए आज के युवाओं को एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना इसका उद्देश्य है।
- कौशल परीक्षण और प्रमाणन के लिए युवा नौजवानों को सहायता प्रदान करना इसका उद्देश्य है।
- प्राइवेट क्षेत्र की अधिक भागीदारी के लिए अस्थाई कौशल केंद्रों को बनाना भी इसका उद्देश्य है।
- 2020-21 में इन्होंने आठ लाख युवाओं को लाभान्वित किया था और आगे भी करता रहेगा।
3. प्राइम मिनिस्टर एंप्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम (PMEGP) –
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- सबसे पहले भारत का नागरिक होना चाहिए।
- 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुका हो।
- विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख रुपए की रकम से अधिक लागत वाली प्रोजेक्ट के लिए कम से कम आठवीं कक्षा पास और व्यापार सेवा क्षेत्र में 05 लाख तक का लोन दिया जा सकता है।
फायदे –
- नया उद्योग स्थापित करने के लिए यह एक कार्यकारी योजना है।
- जो भी नये युवा खुद का कुछ बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए यह एक अच्छी योजना है जो उनके लिए एक संजीवनी बूटी के तौर पर काम करेगी।
4. दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना (DAY) –
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- कोई भी भारतीय नागरिक जो कौशल में प्रशिक्षित होना चाहता है
फायदे –
- इस योजना का उद्देश्य गरीबों को वित्त पोषण और सहायता प्रदान करके कौशल और स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।
5. पीएम स्वनिधि (PM SVANIDHI) –
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- स्ट्रीट वेंडर्स जिनके पास शहरी स्थानीय निकायों (ULB) द्वारा जारी किए गए वेंडिंग सर्टिफिकेट/पहचान पत्र हैं।
- वेंडर जिनकी सर्वेक्षण में पहचान की गई है लेकिन उन्हें वेंडिंग सर्टिफिकेट/पहचान पत्र जारी नहीं किया गया है।
फायदे –
- 10,000 रुपये तक के कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा के लिए नियमित चुकौती को प्रोत्साहित करना।
- डिजिटल लेनदेन को पुरस्कृत करने के लिए।
6. गरीब कल्याण रोजगार योजना –
आवश्यक दस्तावेज और योग्यता –
- एक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- 25 प्रकार के कार्य क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की पहचान की गई, जैसे –
- पीएम कुसुम वर्क्स, मवेशी शेड, पोल्ट्री शेड, बकरी शेड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन, राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यकर्ता, कुओं का निर्माण आदि पात्र हैं।
फायदे –
- यह योजना एक सौ पच्चीस दिनों के लिए रोजगार देगी।
Download Job Card Application PDF
आप यहां से इस फॉर्म को डाउनलोड करके इसमें जो भी डिटेल मांगी गई है उसको भरकर अपने ग्राम पंचायत ऑफिस में जमा कर देना है। इसके बाद आपके बारे में 30 दिन तक जांच की जाएगी कि वाकई में आप जॉब कार्ड के हकदार हैं कि नहीं है।
30 दिनों के छानबीन के बाद आपको जॉब कार्ड मिल जाएगा। आपको यह फॉर्म अच्छे से भर के अपना हस्ताक्षर करके पंचायत ऑफिस में जमा कर देना है। इसमें जो भी जानकारी आप से मांगी गई है आपको अच्छे तरीके से यहां पर भर देना है और जमा कर देना है।
ई-श्रम कार्ड की ऑफिसियल वेबसाईट का लिंक – क्लिक करें
इन्हें भी पढ़ें:- Free Silai Machine Yojna
मनरेगा ऑफिसियल वेबसाईट का लिंक – क्लिक करें
ई-श्रम कार्ड संपर्क सूत्र –
ई-श्रम हेल्पडेस्क नंबर -14434
Email – eshramcare-mole@gov.in
इन्हें भी पढ़ें:- स्मार्ट सिटी क्या है? | स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के फायदे तथा नुकसान
शिकायत पोर्टल का लिंक – क्लिक करें
पता –
अवर सचिव (ईएसएचआरएम पोर्टल)
श्रम और रोजगार मंत्रालय भारत सरकार,
जैसलमेर हाउस, मान सिंह रोड,
नई दिल्ली-110001 (भारत)
इन्हें भी पढ़ें:- free Coaching Scheme for SC and OBC students 2022