ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना | e-shram card pension yojana
नमस्कार दोस्तों कैसे हैं? आज के इस लेख में, में आपको बताने वाला हूं कि श्रम कार्ड (labor card) क्या है? क्यों इसको बनाया गया है और इससे क्या फायदे हैं? किस प्रकार यह श्रमिकों के लिए मददगार या फायदेमंद है।
अक्सर आपने सुना होगा कि कई बार वास्तव में योजनाओं का लाभ जिनको वास्तव में मिलना होता है उनको न मिलकर उसका लाभ अन्य लोग ले रहे होते हैं। इसीलिए सरकार द्वारा यह प्रयास किया गया कि श्रम कार्ड के जरिए एक वास्तविक डाटा सरकार को मिल जाएगा। इसीलिए सरकार द्वारा इस श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई है। इस कार्ड की मदद से सरकार सीधे रूप से कार्ड धारकों या श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचा सकती है।

आखिर क्यों पड़ी श्रम कार्ड की जरूरत?
भारत के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ई श्रम कार्ड योजना की शुरूआत की गई। अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को लाभ पहुंचाना है। इसके अंतर्गत ठेला, रिक्शा, ई-रिक्शा, रेहड़ी, फेरीवाले निर्माण कार्य में कार्य करें मजदूरों के अलावा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इस योजना का लाभ पहुंचाना है।

ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना क्या है? | आइये जानते हैं?
श्रम कार्ड के लिए आवेदन करने के पश्चात श्रम कार्ड बन जाने के बाद श्रमिकों को 60 वर्ष के उपरांत पेंशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। ई-श्रम कार्ड धारकों को प्रत्येक राज्य की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ई-आश्रम कार्ड योजना भत्ता के तहत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को इस योजना का मुख्य रुप से लाभ देना सरकार का उद्देश्य है।
इन्हें भी पढ़ें:- आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? बिना मोबाइल नंबर के
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत जो भी राशि मजदूरों को दी जाएगी उसे डीवीटी (direct benefit transfer) के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। इस कार्ड के तहत स्वास्थ्य जैसी सेवाओं का भी लाभ मजदूरों को दिया जाएगा। इसके अलावा पंजीकृत सभी मजदूरों को केंद्र एवं राज्य की सभी आवश्यक सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
ई-श्रम कार्ड पेंशन योजना के तहत कितने रुपए मिलेंगे?
अगर आप भी इ श्रम कार्ड के लिए योग्य हैं तो सरकार अब आपको ₹3000 मासिक पेंशन देने वाली है। भारत की केंद्र सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के गरीब मजदूरों को सीधे तौर पर मदद के रूप में एक धनराशि उपलब्ध कराने वाली है। इन सुविधाओं के लाभ लेने के लिए आपको इस श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के पश्चात आपको श्रम कार्ड आपको प्रदान किया जाएगा।
इस कार्ड में 12 अंकों का एक लेबर कार्ड नंबर होता है जो एक तरफ तरफ से श्रमिक की नागरिकता को साबित करता है। इस कार्ड को आप अपनी नजदीकी सीएससी सेंटर से अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल करना अच्छे से जानते हैं तो आप घर बैठे ही अपने फोन या लैपटॉप के माध्यम से भारत सरकार की ई श्रम पोर्टल register.eshram.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं इसके लिए तब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन्हें भी पढ़ें:- What are the uses of the Internet in Hindi?
यह धनराशि आपको कब दी जाएगी चलिए आपको बताते हैं। यह पेंशन श्रमिकों को 60 वर्ष के उपरांत ₹3000 मासिक पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी। अगर किसी कारणवश श्रमिक की मृत्यु हो जाती है तो उसकी मासिक पेंशन ₹3000 का आधा ₹1500 रुपए उसकी पत्नी को मासिक पेंशन के रूप में दी जाएगी।
श्रम कार्ड योजना के उद्देश्य क्या हैं?
- श्रम कार्ड योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र में मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा सेवाओं का एक नया जन्म है।
- इनकी दक्षता में मुख्य रूप से सुधार करने हेतु ही इस योजना की शुरुआत की गई है।
- इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही तमाम सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ साथ कोरोना काल में घर आए प्रवासी लोगों एवं निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों तक पहुंच सके।
- सरकार श्रम कार्ड के जरिए समस्त देश के असंगठित श्रमिकों का एक डेटाबेस भी तैयार कर रही है ताकि, अगर भविष्य में कोरोना जैसी कोई राष्ट्रीय संकट आए तो केंद्र और राज्य सरकारों के पास, जो आंकड़ा उपलब्ध रहेगा तो उस दौरान सरकारें इन मजदूरों को सहायता के तौर पर थोड़ी बहुत जो भी धनराशि होगी उसे प्रदान कर सके।
- यह कार्ड श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। जिसके तहत आपको तमाम कल्याणकारी योजनाओं का सीधा सीधा लाभ आपको दिया जाएगा।
- इस कार्ड के तहत श्रमिक एवं मजदूरों को ₹200000 (दो लाख )रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी दिया जा रहा है अगर कारणवश किसी स्थिति में श्रमिक का की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसे ₹200000 (दो लाख) तक का बीमा दिया जाता है।
ई- श्रम कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
श्रम कार्ड के लिए आवेदन किस प्रकार करना है, मैं नीचे आपको एक लिंक दे रहा हूं इस लिंक को क्लिक करके आप आवेदन करने की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में मैंने अच्छे तरीके से समझाया है कि, किस प्रकार आपको श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना है और क्या-क्या आवश्यक दस्तावेज आपको उसके लिए चाहिए होते हैं।
Link – e-shram-card-registration-kaise-kare
इन्हें भी पढ़ें:- इंटरनेट के नुकसान
ई-श्रम कार्ड योजना कब शुरू हुई?
ई-श्रम कार्ड योजना अगस्त 2020 शुरू की गई थी।
ई-श्रम कार्ड योजना किसके लिए शुरू की गई है?
ई-श्रम कार्ड योजना असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए शुरू की गई है।
ई-श्रम पेंशन योजना के तहत मासिक कितनी पेंशन दी जाएगी?
ई-श्रम पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष की आयु के उपरांत ₹3000 मासिक पेंशन के तौर पर श्रमिक कार्ड धारक को दिए जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:- 5G के फायदे और नुकसान?
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत आयु सीमा कितनी है?
ई-श्रम कार्ड योजना के तहत आयु सीमा 16 वर्ष से 59 वर्ष है।
ई-श्रम कार्ड आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाईट कौन सी है?
official link – register.eshram.gov.in. आप इस Link के माध्यम से भी सीधे आधिकारिक वेबसाईट (official website) में पहुँच जाएंगे।
इन्हें भी पढ़ें:- इंटरनेट को कंट्रोल कौन करता है?
Recommended-
-
पानी का बिल ऑनलाइन कैसे चेक करें?
-
आधार कार्ड कैसे डाउनलोड करें? बिना मोबाइल नंबर के
-
5G के फायदे और नुकसान?
-
रेल कौशल विकास योजना | संपूर्ण जानकारी
-
ई-श्रम कार्ड क्या है? | ई श्रम कार्ड की कुछ महवपूर्ण लिंक?
-
How To Start Blogging for Free in Hindi
-
वर्ल्ड वाइड वेब WWW क्या है? – What is World Wide Web in Hindi?
-
pan card free mai kaise banaye?