दूधसागर वॉटरफॉल गोवा – दूधसागर वॉटरफॉल जो कि भारत का चौथा सबसे ऊंचा वॉटरफॉल है, साउथ गोवा में स्थित है। दूधसागर वॉटरफॉल साउथ गोवा में स्थित है और ये गोवा और कर्नाटक के बॉर्डर पर पड़ता है। गोवा वन विभाग द्वारा अक्टूबर महीने से दूधसागर आगंतुकों के लिए खुला है।
आप मानसून मौसम खतम होने के बाद दूधसागर की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। मानसून के मौसम में दूधसागर की यात्रा जोखिम भरी हो सकती है। क्योंकि यह पश्चिमी घाट के घने जंगलों में स्थित है, इसलिए पगडंडी काफी फिसलन भरी हो जाती है और कुछ जंगली जानवरों को देखने की संभावना भी हो सकती है जिससे एक जोखिम हो सकता है। भारी बारिश के कारण, जल का स्तर बढ़ जाता है जिसके चलते मानसून में यहाँ यात्रा करना उचित नहीं है।

सुहावना मौसम दूधसागर की सुंदरता के लिए सोने पे सुहागा की तरह है। सुनिश्चित करें कि आप अपनी यात्रा सुबह जल्दी शुरू करें ताकि आपके पास भारत के सबसे अच्छे झरने के अद्भुत दृश्य का आनंद लेने के लिए पूरा दिन हो।
दूधिया सफेद पानी झोंका के साथ बहता है जो आंखों के लिए एक उपचार है। दूधसागर की यात्रा के लिए नवम्बर से मई तक का समय सबसे अच्छा है।
क्या आज दूधसागर में बारिश होगी?
दूधसागर में बारिश होगी या नहीं यह तो मौसम और जलवायु पर निर्भर करता है। लेकिन मानसून सत्र के दौरान यहाँ बहुत अधिक मात्र में बारिश होती है जिसके चलते आपको बारिश और फिसलन का सामना करना पढ़ सकता है। बारिश के सीजन में आप यहां पर बिल्कुल भी न जाए नहीं तो आपको कहीं दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
दूधसागर वॉटरफॉल कैसे जाएं?
अगर आप भारत के किसी भी कोने से आ रहे हैं तो सबसे पहले आप ट्रेन के माध्यम से मडगांव या वास्कोडिगामा रेलवे स्टेसन पहुच जाइए। इसके बाद आपको मडगांव या वास्कोडिगामा से दूधसागर के लिए डायरेक्ट ट्रेन मिल जायेगी। वास्कोडिगामा से कुलेम रेलवे स्टेशन तक एक पैसेंजर ट्रेन चलती है। कुलेम से दूधसागर वॉटरफॉल की दूरी लगभग 11 किलोमीटर है। कुलेम रेलवे स्टेशन से आप जीप लेके दूधसागर वॉटरफॉल तक की दूरी तय कर सकते हैं।
दूधसागर वॉटरफॉल किस राज्य में स्थित है?
दूधसागर वॉटरफॉल गोवा राज्य में स्थित है।
मुंबई से दूधसागर वॉटरफॉल कितना दूर है?
दूधसागर वॉटरफॉल मुंबई से 578 किलोमीटर दूर है जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग 48 से होकर गुजरता है।
मुंबई से दूधसागर वॉटरफॉल लिए ट्रेन नंबर क्या है?
मुंबई से दूधसागर वॉटरफॉल लिए पहली ट्रेन नंबर 11003 (तुतारी एक्सप्रेस) है।
दूधसागर वॉटरफॉल का नजदीकी रेलवे स्टेसन कौन सा है?
दूधसागर वॉटरफॉल का नजदीकी रेलवे स्टेसन मडगांव है।
दूधसागर वॉटरफॉल नासिक से कितना दूर है?
दूधसागर वॉटरफॉल नासिक से 171 किलोमीटर दूर है जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग 160 से होकर गुजरता है।
दूधसागर वॉटरफॉल में प्रवेश शुल्क कितना है?
दूधसागर वॉटरफॉल में प्रवेश शुल्क 300 है।
दूधसागर वॉटरफॉल जाने का सही समय कौनसा है?
दूधसागर वॉटरफॉल जाने का सही समय नवंबर से मई तक है। मानसून सत्र में यहाँ जाना अलाउड नहीं हैं।
दूधसागर वॉटरफॉल विज़िट करने का समय क्या है?
दूधसागर वॉटरफॉल विज़िट करने का समय सुबह 06.30 से स्याम को 05.00 बजे तक रहता है।