
बागेश्वर धाम बालाजी का निर्माण कब हुआ, किसने किया?
आज इस लेख में हम आपको मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थान के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह तीर्थ स्थल भारत में मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है जिसे लोग “बागेश्वर धाम सरकार” के नाम से जानते हैं। बागेश्वर धाम छतरपुर “बागेश्वर धाम बालाजी” को समर्पित भगवान हनुमान जी का मंदिर है।
बागेश्वर धाम सरकार में वर्तमान समय में वहाँ के पंडित जी का नाम “श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री” है। इस प्रसिद्ध मंदिर में बागेश्वर धाम महाराज के दर्शन के लिए देश विदेश से हजारों लाखों की संख्या में लोग आते हैं और अपनी अर्जी यहाँ दरबार में लगाते हैं।

बागेश्वर धाम बालाजी का निर्माण किसने किया?
बागेश्वर धाम भूत भवन महादेव गढ़ा में स्थित है। लोगों का मानना है कि यह चंदेल कालीन सिद्धपीठ है। यह मंदिर कितने वर्ष पुराना है इस बात का कोई सबूत नहीं मिलता। परंतु सन 1986 में ग्राम वासियों द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया।
उसके बाद सन् 1987 के बीच ग्राम गड़ा के बाबा सेतु लाल जी महाराज और भगवान दास महाराज निर्मोही अखाड़ा चैत्रकूट से दीक्षा प्राप्त करके बागेश्वर धाम पहुंचे थे।
इन्हें भी पढ़ें:- बागेश्वर धाम कैसे जाएं? | Bageshwar dham kaise jaye?
इसके बाद सन् 1989 में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद से यह बागेश्वर धाम धीरे-धीरे चर्चित हो गया।भगवान दास जी महाराज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी थे। यह एक अच्छे विद्वान भी थे।
पंडित जी श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दादाजी को ही अपना गुरु मानते थे। उन्होंने ही इन्हें रामायण और भगवत गीता का अध्ययन करना सिखाया था अतः वर्तमान में भी बालाजी सरकार के महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ही हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- बागेश्वर धाम का इतिहास | क्यों प्रसिद्ध है? | मोबाईल नंबर
3 thoughts on “बागेश्वर धाम का इतिहास | क्यों प्रसिद्ध है? | मोबाईल नंबर”