
दिल्ली से मनाली की दूरी | टूर पेकज | समस्त जानकारी | रूट मेप
दिल्ली से मनाली – दोस्तों, जीवन में हर किसी का कुछ ना कुछ शौक जरूर होता है। इसी प्रकार कई लोगों को घूमने का बहुत शौक होता है। जहां तक मुझे लगता है 90% लोगों को घूमना अच्छा लगता होगा। दोस्तों अक्सर जब भी कहीं जाने की बारी आती है तो लोग अक्सर गूगल पर सर्च जरूर करते हैं।
वहां के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करते हैं जहां पर वह जाना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख के हेडिंग से ही आप समझ गए होंगे की इस लेख के माध्यम से में आपको क्या बताना चाह रहा हूं या बताऊंगा। बस आप लेख को ध्यान से पढ़िए और जानकारी एकत्र कीजिए।

दिल्ली से मनाली की दूरी ?
दिल्ली से मनाली पहुंचने में कितने घंटे का समय लगता है?
दिल्ली से मनाली आप आसानी से 14 घंटे में पहुंच सकते हैं। इसके लिए आपको पहले नई दिल्ली से अंबाला कैंट के लिए ट्रेन लेनी होगी और फिर वहां से मनाली के लिए बस।
दिल्ली से मनाली तक सड़क मार्ग की दूरी कितनी है?
सड़क मार्ग के जरिए जाएंगे तो दिल्ली से मनाली की दूरी करीब 540 किलोमीटर पड़ेगी और वहां पहुंचने में 12 से 14 घंटे लग जाएंगे। अलग से थकान जो होगी सो अलग। तो बेहतर है कि खुद ड्राइव करके मनाली जाने की बजाय कम्फर्ट सीट वाली बस या लग्जरी बस सेवा लें।
इन्हें भी पढ़ें:- दिल्ली से मनाली कैसे पहुंचे? | खर्चा | मनाली कब जाना चाहिए?
हवाई यात्रा से दिल्ली से मनाली की दूरी कितनी है?
हवाई यात्रा से भी मनाली जाया जा सकता है। लेकिन मनाली में कोई एयरपोर्ट नहीं है। इसलिए आप नई दिल्ली से पहले चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट लें। चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने में फ्लाइट 55 मिनट लेती है। वहां से भुंतर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। यह एयरपोर्ट मनाली से करीब 50 किलोमीटर दूर है। इस एयरपोर्ट पर केवल घरेलू उड़ानें ही संचालित होती है।
बस या कैब से मनाली कैसे पहुंचे?
इसके अलावा आप एक और काम कर सकते हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरकर आप बस या कैब से मनाली पहुंच सकते हैं। यहां से मनाली की दूरी 310 किलोमीटर है।
दिल्ली से मनाली रोडमैप | Delhi to Manali roadmap
दिल्ली से मनाली रोडमैप रोडमेप 1 –
- दिल्ली से जीरकपुर
- जीरकपुर से बद्दी
- बद्दी से स्वरघाट
- स्वरघाट से बिलासपुर
- बिलासपुर से मंडी
- मंडी से कुल्लू
- कुल्लू से मनाली
दिल्ली से मनाली रोडमैप रोडमेप 2 –
- दिल्ली से अंबाला
- अंबाला से रूपनगर
- रूपनगर से किरतपुर
- किरतपुर से स्वरघाट
- स्वरघाट से बिलासपुर
- बिलासपुर से मंडी
- मंडी से कुल्लू
- कुल्लू से मनाली
One thought on “दिल्ली से मनाली की दूरी | टूर पेकज | समस्त जानकारी | रूट मेप”