No ratings yet.

दिल्ली में घूमने की जगह? | प्रमुख स्थान | बेस्ट समय | कैसे पहुँचें

दिल्ली में घूमने की जगह? | प्रमुख स्थान |

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नरेंद्र है। आज में आपको बताऊंगा कि भारत की राजधानी दिल्ली में घूमने लायक कौन-कौन से प्रमुख स्थान है जिनके बारे में आज में आपको जानकारी दूंगा। तो चलिए आइए लेख शुरू करते हैं।

दिल्ली में घूमने की जगह? | प्रमुख स्थान |
दिल्ली में घूमने की जगह? | प्रमुख स्थान |

भारत की राजधानी दिल्ली को भारत का दिल भी कहा जाता है। यहां आपको देश विदेश की गहरी छाप देखने को मिलती है पुरातन से लेकर आधुनिकतम इमारतें प्राकृतिक गैस से चलने वाली लो फ्लोर बसें मेट्रो इत्यादि आधुनिक परिवहन के साधन हैं। जो यातायात सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक हैं।

दिल्ली में घुमनें का बेस्ट समय –

दोस्तों, में दिल्ली कई बार जा चुका हूं तो में अपने व्यक्तिगत अनुभव के हिसाब से आपको यह कहूंगा कि आप गर्मियों में दिल्ली बिल्कुल न जाएं क्योंकि, यहां पर गर्मियों में बहुत ही अधिक गर्मी होती है जिसमें आपको घूमने फिरने में गर्मी का सामना करना पड़ सकता है और अधिक सर्दी में भी यहां पर काफी ज्यादा कोहरा हो जाता है जिससे आपको ड्राइविंग करने में भी दिक्कत हो सकती है और कोहरा ज्यादा होने की वजह से आप 100 मीटर से अधिक दूरी पर कुछ चीज देख नहीं सकते हैं जिससे आपको फोटो शूट करने में परेशानी होगी। इसलिए आप उसी समय जाएं जिस समय ना तो अधिक गर्मी रहती है और ना ही अधिक सर्दी रहती है। तो आप लगभग अगस्त से नवंबर में जाएं और अपनी यात्रा का आनंद उठाएं।

दिल्ली कैसे पहुचें?

दिल्ली शहर विश्व के सभी प्रमुख स्थलों से हवाई मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। दोस्तों दिल्ली आप किसी भी माध्यम से पहुंच सकते हैं। यहां पर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोनों मौजूद हैं। अगर आप हवाई यात्रा से दिल्ली आ रहे हैं तो आप किसी भी एयरपोर्ट पर आ सकते हैं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको जहां भी जाना है आप एयरपोर्ट से कोई प्राइवेट गाड़ी बुक कर सकते हैं या तो आप एयरपोर्ट से बाहर आकर बस या ऑटो से जा सकते हैं।

अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो वह दिल्ली में आप निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन है जहां पर आप किसी भी राज्य से डायरेक्ट ट्रेन के माध्यम से निजामुद्दीन पहुंच सकते हैं। निजामुद्दीन पहुंचने के बाद आप वहां से ऑटो या प्राइवेट गाड़ी या बस से अपने गंतव्य तक जा सकते हैं और आप चाहे तो अपनी प्राइवेट गाड़ी या बाइक से भी दिल्ली आ सकते हैं चाहे आप किसी भी राज्य से क्यों ना आ रहे हों।

दिल्ली के प्रमुख दर्शनीय स्थल –

दिल्ली को हम तीन भागों में विभाजित करेंगे – जैसे की पुरानी दिल्ली, मध्य दिल्ली और अन्य क्षेत्र। इन तीनों क्षेत्रों के बारे में हम आपको बताएंगे कि किस क्षेत्र में कौन सा प्रमुख स्थान पड़ता है। वैसे तो दिल्ली में बहुत सारे घूमने के स्थान हैं परंतु, पर्यटन की दृष्टि से नीचे दिए गए निम्न को हम प्राथमिकता में रख सकते हैं –

पुरानी दिल्ली में प्रमुख दर्शनीय स्थल –

लाल किला –

शाहजहां द्वारा यमुना नदी के किनारे बनाए गए इस किले में लाइट एंड साउंड शो, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, मोती मस्जिद, म्यूजियम इत्यादि देखने लायक हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा इसके प्राचीर से तिरंगा फहराया जाता है। इस किले में प्रवेश मंगलवार से रविवार तक है सोमवार को यह किला बंद रहता है।

चांदनी चौक –

पुरानी दिल्ली की इस सड़क को, जो लाल किले के ठीक सामने है को चांदनी चौक के नाम से जाना जाता है। यहीं पर शीश गंज गुरुद्वारा तथा दिगंबर जैन मंदिर भी है। चांदनी चौक बाजार पर्यटकों को कुछ ना कुछ खरीदने के लिए अवश्य लुभाता है।

जामा मस्जिद –

चांदनी चौक से कुछ ही दूरी पर विशाल जामा मस्जिद स्थित है जो भारत में सबसे बड़ी है। इसका निर्माण भी शाहजहां द्वारा करवाया गया था।

राजघाट –

पुरानी दिल्ली में चांदनी चौक से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर राजघाट स्थित है। जहां महात्मा गांधी की समाधि है। यहां से कुछ ही दूरी पर पंडित जवाहरलाल नेहरू की समाधि शांतिवन है। इनके पास ही इंदिरा गांधी (शक्ति अस्थल) संजय गांधी और राजीव गांधी की भी समाधि है।

मध्य दिल्ली में प्रमुख दर्शनीय स्थल –

इंडिया गेट –

42 मीटर ऊंचा पत्थर का बना यह स्मारक प्रथम विश्व युद्ध में मारे गए 85000 सैनिकों के याद में बनाया गया है। यहां लोग परिवार संघ मौज मस्ती के लिए आते हैं। यहां बोटिंग, बड़ा मैदान उनके मनोरंजन में सहायता करता है।

राजपथ –

गणतंत्रता दिवस 26 जनवरी के अवसर पर यहां झांकियां और सेनाओं की परेड होती है जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग 26 जनवरी को राजपथ पर इकट्ठा होते हैं।

राष्ट्रपति भवन –

340 कमरों वाला यह भवन राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास है जो इंडिया गेट से राजपथ के दूसरे छोर पर स्थित है। इस में स्थित “मुगल गार्डन” आम पर्यटकों के लिए फरवरी में खोला जाता है।

संसद भवन –

इसे देखने के लिए आपको यहां के स्वागत कक्ष से अनुमति लेनी पड़ती है।

हुमायूं का मकबरा –

भारत में ताजमहल के बाद इसकी खूबसूरती देखने लायक है। यह मकबरा चारों ओर से बाग से गिरा है।

जंतर मंतर –

जयपुर के राजा जयसिंह द्वितीय द्वारा बनवाई गई यह शोधनशाला विभिन्न तरह की घटनाओं में सक्षम है।

दिल्ली में घूमने के प्रमुख अन्य स्थान –

लोटस टेंपल –

बाहरी रिंग रोड पर स्थित इस मंदिर को प्रार्थना और साधना के लिए विशेष स्थान दिया गया है।

कुतुब मीनार –

इल्तुतमिश द्वारा शुरू की गई इस मीनार को फिरोजशाह द्वारा अंतिम मंजिल बनाकर पूरा किया गया। बाद में इसमें कुछ निर्माण अंग्रेजों द्वारा भी किया गया। इसके परिसर के भीतर कुवत-उल-इस्लाम-मस्जिद, लौह स्तंभ (चंद्रगुप्त 2) और अलाई मीनार हैं।

अक्षरधाम मंदिर –

यह पूर्वी दिल्ली में स्थित एक हिंदू मंदिर है जो, निर्माण के दृष्टिकोण से अद्वितीय है।

उपरोक्त स्थानों के अलावा दिल्ली में ऐसे बहुत से स्थल हैं जो दर्शनीय हैं जिनमें –

  • तुगलकाबाद का किला
  • सचिवालय परिसर
  • हजरत निजामुद्दीन की दरगाह (जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां के बाद ही अजमेर शरीफ जाना चाहिए)
  • लोधी गार्डन
  • इंद्रप्रस्थ पार्क
  • सफदरजंग का मकबरा
  • गुरुद्वारा बंगला साहिब
  • नेशनल फिलोटेलिक
  • दिल्ली म्यूजियम
  • नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट
  • मॉनेस्ट्री इत्यादि हैं।

दिल्ली में ठहरने के स्थान –

दोस्तों, दिल्ली भारत की राजधानी है यहां पर देश विदेश से भारी संख्या में पर्यटक आते हैं जिसके चलते दिल्ली में बहुत सारे बड़े-बड़े 5 स्टार होटल भी मौजूद हैं। आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी प्रकार का होटल ले सकते हैं। अगर आपको कम बजट में रूम चाहिए तो आप अपने नजदीकी स्थान पर OYO रूम बुक कर सकते हैं। यहां पर हर प्रकार की सुविधाएं आपको रहने के लिए मिल जाती हैं क्योंकि यहां पर अनगिनत होटल हैं। आप जहां पर भी रुकना चाहते हैं आप अपने बजट के हिसाब से यहां पर होटल में रूम बुक कर सकते हैं।

यहां ठहरने के अनेक स्थान तथा होटल हैं। जिनमें मुख्य क्षेत्र दिल्ली गेट, पहाड़गंज, चाणक्यपुरी, कनॉट प्लेस, राजेंद्र नगर, सुंदर नगर हैं। अन्य उच्च कोटि के होटलों में मौर्य शेरेटन, ताज पैलेस ,आरटीडीसी होटल, अशोक होटल इत्यादि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *