1. Home
  2. /
  3. Tour & travel
  4. /
  5. यात्रा गाइड
  6. /
  7. बागेश्वर धाम का इतिहास | क्यों प्रसिद्ध है? | मोबाईल नंबर
बागेश्वर धाम का इतिहास क्या है_

बागेश्वर धाम का इतिहास | क्यों प्रसिद्ध है? | मोबाईल नंबर

बागेश्वर धाम सरकार कहां स्थित है?

बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल माना जाता है। यहां पर श्री हनुमान जी महाराज का श्री बागेश्वर धाम सरकार का एक पवित्र मंदिर है। यहां पर श्रद्धालु इन्हें बागेश्वर बालाजी के नाम से जानते हैं क्या पर जो भी श्रद्धालु आते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर में जाना होगा उसके बाद वहां से 35 किलोमीटर की दूरी पर खजुराहो के पन्ना रोड पर गंज नाम का एक छोटा सा कस्बा स्थित है। वहां से आपको लगभग 3 से 5 किलोमीटर की दूरी पर गड़ा गांव स्थित है, अतः गड़ा गांव में ही बागेश्वर बालाजी सरकार का पवित्र मंदिर है।

बागेश्वर धाम का इतिहास क्या है_
बागेश्वर धाम का इतिहास क्या है?

बागेश्वर धाम का इतिहास क्या है? | Bageshwar Dham ka ithash

बागेश्वर धाम भूत भवन महादेव गढ़ा में स्थित है। लोगों का मानना है कि यह चंदेल कालीन सिद्धपीठ है। यह मंदिर कितने वर्ष पुराना है इस बात का कोई सबूत नहीं मिलता। परंतु सन 1986 में ग्राम वासियों द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। उसके बाद सन् 1987 के बीच ग्राम गड़ा के बाबा सेतु लाल जी महाराज और भगवान दास महाराज निर्मोही अखाड़ा चैत्रकूट से दीक्षा प्राप्त करके बागेश्वर धाम पहुंचे थे।

इसके बाद सन् 1989 में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद से यह बागेश्वर धाम धीरे-धीरे चर्चित हो गया। भगवान दास जी महाराज पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी थे। यह एक अच्छे विद्वान भी थे। पंडित जी श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दादाजी को ही अपना गुरु मानते थे। उन्होंने ही इन्हें रामायण और भगवत गीता का अध्ययन करना सिखाया था अतः वर्तमान में भी बालाजी सरकार के महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ही हैं।

कौन हैं पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? | बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री जी के बारे में

  • श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री वर्तमान में बागेश्वर धाम सरकार के ही पंडित हैं।
  • श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म 4 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव गढ़ा में हुआ था।
  • श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बचपन से ही धीर और दयालु थे।
  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम “राम क्रपाल गर्ग ” था उनकी माता के नाम “सरोज गर्ग” है।
  • उनके दादाजी का नाम “भगवान दास गर्ग ” था।
  • पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दादाजी एक अच्छे विद्वान थे।
  • श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने 9 साल की उम्र से ही बागेश्वर बालाजी की सेवा करना शुरू कर दिया था। उनसे पहले उनके दादाजी भगवान दास गर्ग जी बालाजी सरकार का दरबार चलाते थे।

कैसे जान लेते हैं बागेश्वर धाम मन की बात? | बागेश्वर धाम क्यों प्रसिद्ध है?

धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री 09 साल की उम्र से ही हनुमान जी महाराज की कृपा से भगवत गीता का प्रवचन देने लगे थे और वही बालाजी सरकार के दरबार में ही साधना किया करते थे इसी साधना का उन पर ऐसा असर हुआ कि बालाजी सरकार की कृपा से उन्हें अनेकों सिद्धियां प्राप्त होती है और इन्हीं सिद्धियों के चलते उन्होंने लोगों के दुखों को दूर करना शुरू कर दिया।

भगवत कथा का अध्ययन करना उन्होंने अपने दादाजी से सीखा था। अपने दादाजी को ही अपना गुरु मानते थे अतः धीरेंद्र कृष्ण जी शास्त्री कहते हैं कि बालाजी सरकार और हमारे दादा जी की महिमा है जो कि आज हम उनकी कृपा से लोगों के दुखों को जान लेते हैं और उनका निवारण करते हैं अतः बागेश्वर बालाजी की कृपा आप सब पर हमेशा बनी रहे।

बागेश्वर धाम सरकार का वास्तविक नाम क्या है?

बागेश्वर धाम सरकार भारत के मध्यप्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है। बागेश्वर धाम सरकार इस धाम का नाम है और यहां के पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी हैं जो यहां का दरबार चलाते हैं।

बागेश्वर बालाजी कौन से देवता है?

बागेश्वर बालाजी हनुमान जी हैं।

बागेश्वर धाम किस राज्य में है?

  • बागेश्वर धाम सरकार का मंदिर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है।

बागेश्वर धाम के दादा गुरु का नाम?

बागेश्वर धाम के दादा गुरु का नाम भगवान दास गर्ग था।

श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के पिता का नाम?

श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के पिता का नाम राम क्रपाल गर्ग था।

श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के माता का नाम?

श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के माता का नाम सरोज गर्ग था।

श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म कब और कहाँ हुआ?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का जन्म 04 जुलाई 1996 को छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव गढ़ा में हुआ था।

बागेश्वर धाम का मोबाईल नंबर?

बागेश्वर धाम की ऑफिसियल वेबसाईट?

bageshwardham.co.in

बागेश्वर धाम का पता?

गढ़ा, गंज, छतरपुर, मध्य प्रदेश, भारत - 471105

बागेश्वर धाम जाने का रास्ता?

One thought on “हिमाचल यात्रा गाइड हिन्दी – ONGPL.C0M

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *